अपने अपमान पर रो पड़ी पीटी ऊषा
भोपाल। ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीतने वाली धावक पीटी ऊषा सोमवार को जब भोपाल पहुंची तो अपना अपमान देख उन्हें काफी बुरा लगा। अपने अपमान से वो इतनी आहत हुईं कि मीडिया के सामने ही वो रो पड़ीं।
हुआ यूं कि भारतीय खेल प्राधिकरण साई क्षेत्र केन्द्र के हॉस्टल और प्रशिक्षक निवास के उद्घाटन समारोह में पीटी ऊषा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया था।
एयरपोर्ट पर कोई लेने नहीं पहुंचा
इस समारोह में शामिल होने के लिए पीटी ऊषा जब विमान से भोपाल पहुंची तो उन्हें एयरपोर्ट पर कोई लेने नहीं आया। किसी तरह पीटी ऊषा केंद्र पहुंच गईं, लेकिन वहां भी उनके ठहरने का कोई खास इंतजाम नहीं था। केंद्र के अधिकारी केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री एमएस गिल के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे।
ये सब देखकर पीटी ऊषा को बहुत बुरा महसूस हुआ। जब उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ तो मीडिया के सामने वो रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। वो ऐसे व्यवहार से काफी आहत महसूस कर रही थीं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications