For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शोएब मलिक कर रहे थे बैटिंग, सानिया ने 5 दिन के बेटे इज़हान को दिखाया मैच

नई दिल्ली। हाल ही में मां बनीं सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बेटे को जन्म दिया है। सानिया-शोएब ने इसका नाम इज़हान मिर्जा मलिक रखा है। फिलहाल, सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। सानिया ने लिखा है कि इतनी बड़ी संख्या में बधाई देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

सानिया ने किए ट्वीट

भारत की सुपरस्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने इस बारे में ट्वीट किया है। सानिया ने लिखा है, "हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं. लव, सानिया, शोएब और इज़हान." इस ट्वीट के अलावा सानिया मिर्जा ने एक और ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सानिया ने शनिवार को जो ट्वीट किया है उसमें वह अपने बेटे को दिखा रही हैं कि उनके पिता यानी शोएब मलिक कैसे खेलते हैं।

दरअसल, सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। टेनिस स्टार इस तस्वीर में अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि सानिया अपने बेटे इज़हान को उसके पिता का लाइव मैच दिखा रही हैं। बता दें कि शोएब पाकिस्तान टीम के साथ दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इसी दौरान सानिया ने तस्वीर ली है।

सानिया ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, "यह पांच दिन पहले इस दुनिया में आया है। मैं बतौर मां और मेरा छोटा इजहान मेरे बेटे की तरह हम बाबा को क्रिकेट खेलते हुए देख रहे हैं। यह वास्तव में बड़ा मैच था और अचीवमेंट भी। यह मेरे लिए एक जीत नहीं एक एहसास है।" बता दें कि सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 17:30 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+