पाक क्रिकेटर्स के साथ लाहौर में मस्ती कर रही हैं 'भाभी' सानिया मिर्जा
लाहौर। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस समय पाकिस्तान अपनी ससुराल में हैं। जहां वे अपने पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

पति शोएब मलिक के साथ लाहौर में शानदार समय बिता रही हैं
बता दें कि सानिया मिर्जा इस महीने की शुरुआत में घुटने की चोट के कारण आगामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हो गई थीं। हालांकि इन सभी बातों को भुलाकर सानिया अपने पति शोएब मलिक के साथ लाहौर में शानदार समय बिता रही हैं।

पाक क्रिकेटर मोहम्मद हफीज के घर पर भी समय बिताया
सानिया ने पाक क्रिकेटर मोहम्मद हफीज के घर पर भी समय बिताया। यहां सानिया ने डिनर भी किया। दरअसल हफीज ने न्यूजीलैंड के लिए पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के रवाना होने से पहले पूरी टीम को डिनर पर बुलया था। सानिया मिर्जा भी इस डिनर में अपने पति शोएब मलिक के साथ शामिल हुईं। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्य सानिया मिर्जा को भाभी कहकर बुलाते हैं। खुद सानिया ने कई इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तान में लोग उन्हें भाभी कहकर बुलाते हैं।

हफीज की बेटी के साथ सानिया
हफीज के घर सानिया ने उनकी बेटी के साथ भी अच्छा समय बिताया। खुद हफीज ने अपनी बेटी और सानिया मिर्जा का फोटो अपने ट्विटर अकाउंट शेयर किया।

शोएब मलिक फोटोग्राफर की भूमिका निभाने में लगे थे
यही नहीं सानिया को पाकिस्तानी सेलीब्रिटीज के साथ भी देखा गया। यहां उनके पति शोएब मलिक फोटोग्राफर की भूमिका निभाने में लगे थे।

सानिया ने अपनी सासू मां के साथ भी समय बिताया
सानिया ने अपनी सासू मां के साथ भी समय बिताया। शोएब मलिक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे अपनी मां और सानिया मिर्जा के साथ दिख रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
