युवा माकन बने खेल मंत्री
राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे गिल (74) को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन का मंत्रालय सौंपा गया है।
गिल की जगह लेने वाले माकन (47) क्रिकेट और गोल्फ में रुचि रखते हैं।
माकन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी।
माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारी जनसंख्या काफी अधिक है, लेकिन उसके हिसाब से हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक नहीं जीत पाते। हमने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस प्रदर्शन को मैं आगे भी जारी रखना चाहूंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं अधिकारियों से मिलूंगा और तब प्राथमिकताओं पर काम करने के लिए निर्णय लूंगा।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माकन नई दिल्ली से कांग्रेस के संसद सदस्य हैं। माकन गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वह शहरी विकास मंत्रालय में भी राज्य मंत्री रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications