oi-Staff
वेंकूवर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अमेरिका की लाउरा ग्रेनविले को सीधे सेटों में हराकर वेंकूवर ओपन के क्वार्टरफाइल में पहुंच गई हैं। सानिया ने ग्रेनविले को 6-2, 6-4 से हराया।
175,000 डॉलर इनामी ओल्डम ब्राउन वेंकूवर ओपन के दूसरे दौर में सानिया ने मैच की शुरुआत से ही ग्रेनविले पर दबाव बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।
प्रकाश अमृतराज बाहर
इससे पहले सानिया ने टूर्नामेंट के पहले दौर में अमेरिका की क्वालीफाईंग खिलाड़ी मालोरी सेसिल को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराया था।
उधर भारत के प्रकाश अमृतराज की चुनौती खत्म हो चुकी है। अमृतराज को साइप्रस के मार्कस बघदातिस ने 6-4, 6-1 से पराजित किया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, August 7, 2009, 11:37 [IST]
Other articles published on
Aug 7, 2009