उल्लेखनीय है कि मिस्बाह बांग्लादेश में सीमित ओवरों का टूर्नामेंट खेलने के लिए वहां की एक प्रमुख टीम के साथ जुड़ना चाहते थे और उन्होंने इस संबंध में पीसीबी से इजाजत मांगी थी।
पीसीबी ने उनसे कहा कि वह विदेशी लीग में खेलने की बजाय देश में चल रही 'कायद-ए-आजम ट्रॉफी' में खेलें। स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक मिस्बाह ने कहा, "मेरे पास अच्छा प्रस्ताव था। परंतु अब मैं यहीं खेलूंगा और ज्यादा से ज्यादा स्कोर करुं गा ताकि आस्ट्रेलिया दौरे के समय टीम में वापसी कर सकूं।"
गौरतलब है कि हाल ही में लचर प्रदर्शन की वजह से मिस्बाह को क्रिकेट के तीनों प्रारुपों (टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20) की राष्ट्रीय टीमों से बाहर कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।