बेस्ट ड्रेसअप प्लेयर्स लिस्ट में सानिया को मिली फर्स्ट पोजिशन
नई दिल्ली। सानिया मिर्जा ने अपने खेल के जरिये तो देश का नाम ऊंचा किया ही है वहीं जब वो गेम के बाहर होती हैं तो उन्हें पूरा ख्याल रहता है कि वो अपने आप को एक खूबसूरत भारतीय महिला के रूप में लोगों के सामने लायें इसी कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित परिधान वाली खिलाड़ियों की सूची में पहला स्थान मिला है।
भले ही टेनिस कोर्ट में सानिया स्कर्ट में नजर आयें लेकिन अक्सर उन्हें पब्लिक इवेंट में लहंगा, साड़ी और अनारकली जैसे सुसज्जित ड्रेस में देखा जाता है इसी कारण वेबसाइट क्राफ्ट्सविला डॉट कॉम द्वारा विश्व एथनिक डे पर कराए गए सर्वे में सानिया मिर्जा को पहली पोजिशन हासिल हुई है। इस सर्वे में सानिया को लोगों ने सबसे ज्यादा 62.9 प्रतिशत वोट दिये हैं।
इस सर्वे में सानिया के बाद दूसरे नंबर पर सायना नेहवाल हैं जिन्हें कि 18.8 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि तीसरे स्थान पर स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पाल्लिकल हैं। उन्हें 9.3 प्रतिशत वोट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


