सानिया मिर्जा की चाहत रणवीर से रिश्ता तोड़ दें दीपिका...आखिर क्यों?
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप भी हैरान हो गए ना और ये ही सोचने लग गए कि आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशन पर सानिया मिर्जा को क्या आपत्ति है।
रणवीर से रिश्ता तोड़ दें दीपिका...
तो आपत्ति सानिया को दोनों के रिश्ते पर नहीं है बल्कि वो रणवीर को काफी पसंद करती हैं इसलिए वो चाहती हैं कि दीपिका, रणवीर सिंह को छोड़ दें, जिसके बाद वो और अन्य लड़कियां रणवीर सिंह को डेट कर सकें।
सानिया मिर्जा बनीं 'कॉफी विद करण' की मेहमान
दरअसल सानिया मिर्जा हाल ही में करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' की मेहमान बनी थीं, जहां उन्होंने रैपिड फायर राउंड में काफी मजेदार उत्तर दिए, उसी में से एक उत्तर के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो रणवीर सिंह की काफी बड़ी फैन हैं, अगर किसी दिन वह दीपिका के रूप में सोकर उठेंगी तो वह रणवीर सिंह को धोखा दे देंगी ताकि वह दुनिया की बाकी लड़कियों के लिए उपलब्ध हो सकें।
रणवीर संग डेट और रणबीर संग शादी का ख्याल
इसके अलावा सानिया ने कहा कि उन्हें रितिक शर्टलेस काफी अच्छी लगते हैं और वो सलमान खान की पर्दे पर हिरोईन बनना चाहती हैं, यही नहीं अगर वो दीपिका के एक्स प्रेमी रणबीर कपूर से शादी करने की इच्छा रखती हैं क्योंकि वो उन्हें काफी सच्चे लगते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
