Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी पिचों पर मेरी मां भी रन बना सकती थी : बायकॉट

बायकॉट ने वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट नेट' से बातचीत के दौरान कहा कि गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर खेलकर ही पाकिस्तानी टीम विदेशी दौरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। साथ ही यह उसके बल्लेबाजों के लिए भी अच्छा रहेगा।

बायकॉट ने कहा, "मेरी नजर में पाकिस्तानी पिचें इतनी आसान हैं कि मौका मिलता तो मेरी मां भी यहां आसानी से रन बना लेती। पीसीबी को तेज और उछालयुक्त पिचें बनाने पर ध्यान लगाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए इस टीम के पास यही एक मूल मंत्र है।"

बायकॉट के मुताबिक पाकिस्तान में एक बल्लेबाज होना सौभाग्य की बात होती है क्योंकि बल्लेबाजों को यहां अपनी तकनीक को लेकर ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। वह कहते हैं, "ऐसे में जब बल्लेबाज यहां एक छड़ी से भी रन बना सकते हैं, उन्हें अपनी तकनीक के बारे में चिंता करने की क्या जरूरत है। चिंता करें गेंदबाज, जिनके बारे में कोई नहीं सोचता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+