सायना को पछाड़कर सानिया मिर्जा बनीं ‘इंडियन ऑफ द ईयर’
नयी दिल्ली। विश्व की नंबर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से नावाजा गया है। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया। एनएन न्यूज-18 इंडियन आफ द ईयर 2015 खेल अवार्ड की होड़ में गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी, भारतीय पुरुष हॉकी टीम, क्यू खिलाड़ी पंकज आडवानी, भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल भी शामिल थी, लेकिन पिछले साल सानिया के कामयाबियों और विश्व में नंबर एक बनने की उपलब्धि की बदौलत इस अवार्ड से नवाजा गया।
जेटली और भारोत्तोलक और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी के हाथों यह सम्मान ग्रहण करने के बाद सानिया ने कहा कि मल्लेश्वरी मेरी हीरो हैं जिन्होंने सिडनी में कांस्य पदक जीतकर सिखाया कि महिला खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।
सानिया ने कहा कि मल्लेश्वरी ने जब साल 2000 में ओलंपिक पदक जीता था तब मैं काफी छोटी थी। सम्मान पाने के बाद सानिया ने कहा कि ये पुरस्कार उन लड़कियों के लिए है, जिनके माता-पिता उन्हें टेनिस इस लिए नहीं खेलने देते, क्योंकि उनका रंग काला हो जाएगा। इस समारोह में फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल और अपने करियर का 18 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले टेनिस स्टार लिएंडर पेस को विशेष ज्यूरी पुरस्कार से नवाजा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
