Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के 100 रन पूरे (लीड-5)

यहां तक के सफर के दौरान इंग्लैंड ने हालांकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और केविन पीटरसन के विकेट गंवा दिए हैं। स्ट्रॉस ने 26 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए।

स्ट्रॉस को चार्ल लैंगवेल्ड्ट ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने निराश किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। उन्हें एल्बी मोर्कल ने आउट किया।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 25 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। जोनाथन ट्रॉस 72 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 49 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पॉल कोलिगवुड ने 46 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 33 रन बनाए थे।

इससे पहले, टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एल्वारो पीटरसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि हाशिम अमला ने 57, जीन पॉल डुमिनी ने 41 और मार्क बाउचर ने 30 रनों का योगदान दिया। बाउचर छह रन बनाने वाले लैंगवेल्ड्ट के साथ नाबाद लौटे।

पीटरसन ने 65 गेंदों की अपनी पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि पारी की शुरुआत करने आए अमला ने अपनी 72 गेंदों की ठोस पारी के दौरान छह चौके लगाए। डुमिनी ने 47 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

डेल स्टेन में भी 12 रन बनाकर टीम की भरपूर मदद की। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि पॉल कोलिगवुड और टिम ब्रेसनन ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। साजिद महमूद और ल्यूक राइट को एक-एक विकेट मिला।

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। यह मैच 20 नवंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+