For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेनिस में वापसी की तैयारी में सानिया, अपने क्यूट बेटे संग शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद इन दिनों अपनी काया पर ध्यान दे रही हैं। बेटे इजहान मिर्जा मलिक के जन्म के बाद सानिया मिर्जा अपने फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं वह सोशल मीडिया पर कई फोटो भी पोस्ट कर चुकी हैं।सानिया के बेटे इजहान की फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

जिम में पसीना बहा रही हैं सानिया:

जिम में पसीना बहा रही हैं सानिया:

लंबे ब्रेक के बाद अब सानिया मिर्जा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वह जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। सानिया अक्टूबर 2017 से ही टेनिस से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक से फिर वापसी की उम्मीद जताई थी।

इजहान के साथ तस्वीर:

इजहान के साथ तस्वीर:

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक और इजहान के साथ पहले भी एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। बेटे के सरनेम को लेकर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने अच्छी मिसाल पेश की। दोनों ने अपने बेटे को माता और पिता दोनों का सरनेम दिया है।सानिया ने बताया था कि वह अपने बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक रखेंगी।

2010 में की थी शादी:

2010 में की थी शादी:

बता दें कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने टेनिस खिलाड़ी के प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर साझा की थी।शादी के आठ साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं।

 30 अक्टूबर 2018 को दिया बेटे को जन्म:

30 अक्टूबर 2018 को दिया बेटे को जन्म:

पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक और इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर 2018 को एक बेटे को जन्म दिया। शोएब-सानिया ने इसका नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+