सातवां मुकाबला रद्द, एकदिवसीय श्रृंखला आस्ट्रेलिया के नाम (लीड-2)
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के कारण बुधवार सुबह से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही थी। शाम साढ़े चार बजे तक बारिश रुक गई थी। अंपायरों ने पांच बजे मैदान का मुआयना किया लेकिन स्थिति खेल के लायक नहीं थी, लिहाजा मैच को रद्द कर दिया गया।
चक्रवाती तूफान 'फयान' के बुधवार को भारत के पश्चिमी तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना जताई गई थी। मुंबई हालांकि इस तूफान के रास्ते में सीधे तौर पर आती नहीं दिख रही है लेकिन इसके बावजूद सुबह से ही यहां का मौसम काफी खराब हो गया था।
बारिश के साथ-साथ तूफान की आशंका के कारण यहां के दो आयोजन स्थलों पर खेले जाने वाले दो प्रथम श्रेणी के मैचों के दिन का खेल रद्द कर दिया गया। श्रीलंका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है जबकि मुंबई और उड़ीसा के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले के दूसरे दिन का भी खेल नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications