Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किंग्स कप : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा बार्सिलोना

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बार्सिलोना को अपने घर में खेले गए पहले मुकाबले को 0-0 से बराबर रखने का फायदा मिला। स्पेनिश लीग के नियम अनुसार वह 'एवे गोल' की मदद से अंतिम-8 दौर में पहुंचा।

बार्सिलोना के लिए एरिक अबिदाल ने 16वें मिनट में पहला गोल किया। चार साल के अंतराल के बाद बार्सिलोना के लिए पहली बार खेल रहे अबिदाल ने यह गोल लियोनेल मेसी की मदद से किया।

इसके बाद 22वें मिनट में बिल्बाओ ने बराबरी का गोल दागकर बार्सिलोना को चौंका दिया। बिल्बाओ के लिए यह गोल विश्व कप स्ट्राइकर फर्नाडो लोरेंते ने किया। लोरेंते का यह गोल एनडोनी इराओला के शानदार पास का नतीजा था।

बुधवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में सेविला ने मालागा को 3-0 से पराजित किया। सेविला ने इससे पहले खेले गए मुकाबले में मालागा को 5-3 से हराया था।

इस तरह वह 8-3 के स्कोर के साथ अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रहा, जहां उसका सामना विलारियल के साथ होगा। रियल मैड्रिड की टीम भी अंतिम-8 दौर में पहुंच चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 6, 2011, 13:00 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+