डब्ल्यूटीए रैंकिंग : सेरेना पहले पायदान पर बरकरार
सेरेना और सफीना के बीच पांच रैंकिंग अंकों का फासला है। सेरेना के जहां 7,945 अंक हैं वहीं सफीना के 7,940 अंक हैं। सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स पिछले सप्ताह तीसरे क्रम पर थीं लेकिन इस सप्ताह वह चौथे क्रम पर खिसक गई हैं।
वीनस को रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने तीसरे क्रम से हटाया है। कुज्नेत्सोवा के 5981 अंक हैं जबकि वीनस के 5896 अंक हैं। रूस की ही एलिना दिमेंतिएवा पांचवें स्थान पर हैं।
विश्व की 10 शीर्ष महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
2. दिनारा सफीना (रूस)
3. स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा (रूस)
4. वीनस विलियम्स (अमेरिका)
5. एलिना दिमेंतिएवा (रूस)
6. केरोलिन वोजनिएस्की (डेनमार्क)
7. वेरा ज्योनारेवा (रूस)
8. विक्टोरिया एजारेंका (बेलारूस)
9. जेलेना जानकोविक (सर्बिया)
10. एगनिजस्का रेडवांस्का (पोलैंड)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications