यूनुस खान ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने खबर दी है कि यूनुस ने न्यूजीलैंड के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाने वाली दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला के दौरान अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर की है। यूनुस को हालांकि इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
यूनुस ने कहा, "यूएई में दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं और अगर टीम को मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं निश्चित तौर पर खेलना पसंद करूंगा। साथ ही मैं कहना चाहता हूं कि ट्वेंटी-20 मैचों में अगर देश को मेरी सेवाओं की जरूरत होगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं। देश की सेवा करना मेरा काम है और अगर देश की यही मर्जी है तो मैं इसके खिलाफ नहीं जा सकता।"
यूनुस के संन्यास लेने के बाद हरफनमौला शाहिद अफरीदी को पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया है। अब देखना है कि यूएई में ट्वेंटी-20 मैचों के दौरान टीम की कमान कौन संभालता है क्योंकि शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि यूनुस की वापसी की स्थिति में वह कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications