'मेरी सलाह के खिलाफ जाकर अख्तर ने करवाई लिपोसक्शन सर्जरी'
पिछले दिनों अख्तर ने इस्लामाबाद में डॉक्टर हुमायूं से लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी। उन्होंने वजन कम करने और फिट होने के लिए ऐसा किया था ताकि टीम में वापसी करने में उन्हें मदद मिल सके।
तौसीफ रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर के खास दोस्त हैं। इससे पहले अख्तर ने जब भी देश या विदेश में कोई उपचार या सर्जरी करवाई तो उन्होंने तौसीफ की सलाह जरूर ली। परंतु उनके इस खास दोस्त की माने तो अख्तर ने इस बार उनकी सलाह के खिलाफ जाकर सर्जरी करवाई।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' से बातचीत में तौसीफ ने कहा, "मैं इसके खिलाफ था कि अख्तर लिपोसक्शन सर्जरी कराएं। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। परंतु उन्होंने मेरी सलाह के खिलाफ जाकर यह सर्जरी करवाई।"
तौसीफ ने इस बात से भी इंकार किया कि लिपोसक्शन सर्जरी के बाद अख्तर को पूरी तरह फिट होने में तीन से पांच महीनों का समय लगेगा। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अख्तर चार सप्ताह में मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications