भारत-श्रीलंका क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम जारी
बीसीसीआई ने शुक्रवार को तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैचों की इस श्रृंखला की तारीख और आयोजन स्थलों के नामों की घोषणा की।
इस श्रृंखला के लिए श्रीलंकाई टीम आठ नवंबर को भारत पहुंचेगी। श्रृंखला की विधिवत शुरुआत 16-20 नवंबर तक अहमदाबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ होगी।
उससे पहले मेहमान टीम को मुंबई में एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना होगा। श्रंखला का समापन 27 दिसंबर को होगा।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
11-13 नवंबर : तीन दिवसीय अभ्यास मैच, मुंबई
16-20 नवंबर : पहला टेस्ट मैच, अहमदाबाद
24-28 नवंबर : दूसरा टेस्ट मैच , कानपुर
2-6 दिसंबर : तीसरा टेस्ट मैच, मुंबई
9 दिसंबर : पहला ट्वेंटी-20 मैच, नागपुर (दिन-रात)
12 दिसंबर : दूसरा ट्वेंटी-20 मैच, मोहाली, (दिन-रात)
15 दिसंबर : पहला एकदिवसीय मैच, राजकोट
18 दिसंबर : दूसरा एकदिवसीय मैच, विशाखापट्टनम (दिन-रात)
21 दिसंबर : तीसरा एकदिवसीय मैच, कटक (दिन-रात)
24 दिसंबर : चौथा एकदिवसीय मैच, कोलकाता (दिन-रात)
27 दिसंबर : पांचवां एकदिवसीय मैच, नई दिल्ली (दिन-रात)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications