वनडे सिरीज़ का पहला मुक़ाबला
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पाँच मैचों की वन डे सिरीज़ का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा.
लेकिन भारतीय टीम के लिए बुरी ख़बर है. तेज़ गेंदबाज़ प्रवीण कुमार कोहनी की चोट की वजह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं.
अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रवीण को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ ट्वेंटी-20 मैच में चोट लगी होगी.
इससे पहले गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग चोट की वजह से वनडे सिरीज़ से बाहर हो चुके हैं.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि प्रवीण कुमार को विश्व कप से पहले चोट से बचाने के लिए वनडे सिरीज़ से बाहर रखा गया है.
विश्व कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका की ये आख़िरी वनडे सिरीज़ है.
दोनों टीमें 19 फ़रवरी से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले अपनी टीमें तय करने की कोशिश में करेंगी.
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को कैलिस की कमी खलेगी, वो चोट के बाद टीम से बाहर हो गए हैं.
सभी की नज़रें पाकिस्तानी मूल के स्पिनर इमरान ताहिर पर है जो दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला मैच खेलेंगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
