Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : वायंबा मुश्किल में, 5 विकेट गिरे (लीड-3)

वायंबा के बल्लेबाज परवेज महारुफ 1 और महेला जयवर्धने 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वायंबा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 36 रन के कुल योग पर उसके पांच विकेट गिर गए थे। उदावट्टे 2, वैनडोर्ट 9, कुलातुंगा 10, जोहान मुबारक शून्य, लोकुराछी 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 बनाए। दिल्ली के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शानदार 66 और दिनेश कार्तिक 61 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। वह 10 रन बनाकर वेलेगेदारा की गेंद पर मुबारक के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद गौतम गंभीर 3 और ओवेश शाह 18 रन बनाकर आउट हो गए। तिवारी 3 और भाटिया 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

डेयरडेविल्स टीम का यह दूसरा मैच है जबकि वायंबा की टीम अपना पहला ग्रुप मैच खेल रही है। डेयरडेविल्स को अपने पहले मैच में विक्टोरिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। यह मैच जीतकर डेयरडेविल्स टीम दूसरे दौर में पहुंचने की दौड़ में कायम रहेगी।

यह मैच डेयरडेविल्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लिहाजा उसने आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है। मैक्ग्राथ पहले मैच में नहीं खेले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+