oi-Staff
बैंकाक (थाईलैंड), 13 फरवरी: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पट्टाया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं।
बैंकॉक में खेले जा रहे 220,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में सानिया ने रूस की क्वालीफाईंग खिलाड़ी वितालिया डियाचेंको को 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।
मुकाबले के दौरान सानिया ने डियाचेंको की सर्विस पांच बार ब्रेक की। उन्होंने यह मैच एक घंटे के भीतर जीत लिया। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सानिया का सामना थाईलैंड की तेमेरिन तानासुर्गन से होगा।
तेमेरिन ने प्रीक्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल की न्यूजा सिल्वा को 6-3, 6-2 से हराया। इसके अलावा युगल मुकाबलों में सानिया अपनी जोड़ीदार इटली की मारिया सेंटेंजोलो के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, February 13, 2009, 10:05 [IST]
Other articles published on
Feb 13, 2009