आस्ट्रेलियाई ट्वेंटी-20 क्रिकेट टीम में ली और टेट की वापसी (लीड-1)
टीम की कमान केमरन व्हाइट के हाथों में सौंपी गई है जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी टिम पेन सम्भालेंगे।
श्रृंखला का पहला मुकाबला 12 जनवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर 14 जनवरी को खेला जाएगा।
राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं माइकल क्लार्क ने ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
"क्लार्क ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और उन्हीं की कप्तानी में टीम ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। केमरन व्हाइट को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि टिम पेन को उपकप्तान बनाया गया है।"
हिल्डिच ने कहा, "चयन समिति ने कुछ चुनिंदा युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। आरोन फिंच ने अपनी घरेलू टीम विक्टोरिया के लिए शानदार प्रदर्शन किए हैं और वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं।"
खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे लंबे समय बाद ली और टेट की टीम में वापसी हुई है।
आस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है : केमरन व्हाइट (कप्तान), टिम पेन (उपकप्तान), आरोन फिंच, डेविड हसी, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, स्टीफन ओ नीफ, जेम्स पैटिंसन, स्टीव स्मिथ, शॉन टेट, डेविड वार्नर और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications