सानिया मिर्जा की शानदार वापसी
हांग कांग, 10 जनवरी: विश्व वरीयता में 100वें स्थान पर चल रही भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने वर्ल्ड टीम चैलेंज में 25वीं वरीयता प्राप्त हंग्रे की एग्निस सावे को 6-3, 6-4 से करारी शिकस्त दी है।
लंबे समय से कलाई की चोट के कारण नेट से बाहर चल रही सानिया ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए अपनी एशिया-पेसिफिक टीम को सिल्वर ग्रुप चैंपियन बनाने में मदद की। टूर्नामेंट में सावे यूरोप की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं।
इससे पहले महिला युगल के फाइनल मुकाबले में सानिया ने चीन की जेंग जी के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरोप की जोड़ी जेलेना जानकोविक (सर्बिया) और मिशेल लर्चर दे ब्रिटो (पुर्तगाल) को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।
इन दोनों मुकाबलों में जीत मिलने के साथ एशिया-पेसिफिक की टीम को टूर्नामेंट में 2-0 की बढ़त मिल गई है। सानिया व उनकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन तब थम गया जब टीम रशिया से हार गई। इस हार के बाद एशिया-पेसिफिक गोर्ल्ड ग्रुप के फाइनल में नहीं खेल सकेगी।
टीम को सिल्वर ग्रुप तक लाने वाली सानिया के इस प्रदर्शन ने इसी महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए उनका मनोबल बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि 21 वर्षीय सानिया कलाई में चोट के कारण बीजिंग ओलंपिक के मुकाबलों से बीच में ही बाहर हो गईं थीं। लंबे समय तक नेट पर न उतरने के कारण सानिया विश्व रैंकिंग में फिसल कर 100वें स्थान पर आ गईं, लेकिन उन्होंने रैंकिंग में जल्द ही सुधार करने का भरोसा जताया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications