oi-Staff
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सात पायदान ऊपर चढ़ कर 93वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पिछले सप्ताह जारी रैंकिंग में 100वें स्थान पर थीं।
डब्ल्यूटीए द्वारा जारी महिला एकल रैंकिंग में सानिया मिर्जा को 692 रैंकिंग अंक मिले हैं। वहीं युगल रैंकिंग में सानिया एक स्थान के नुकसान के साथ 60वें स्थान पर आ गई हैं। रूस की दिनारा सफीना एकल रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।
पुरुष युगल में पेस को फायदा
एटीपी डबल्स रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस को एक स्थान का फायदा मिला है। वे पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत के महेश भूपति नवें स्थान पर बरकरार हैं। एटीपी एकल रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल और डब्ल्यूटीए एकल में रूस की दिनारा सफीना शीर्ष स्थान पर हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, April 21, 2009, 12:15 [IST]
Other articles published on
Apr 21, 2009