Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 20 रन की बढ़त

दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए नौ रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (6) और मार्टिन गुपटिल (1) रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, पाकिस्तान की ओर से तीसरे दिन की शुरुआत रविवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज अजहर अली (62) ने की। पाकिस्तान ने दूसरे दिन दो विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे।

अजहर अपने कल के स्कोर में पांच रन जोड़कर 67 रन के निजी योग पर क्रिस मार्टिन की गेंद पर रॉस टेलर को कैच थमाकर चलते बने।

इसके बाद यूनिस और मिस्बाह ने पारी संवारने की कोशिश की। यूनिस ने 161 गेंदों पर 10 चौके लगाए वहीं मिस्बाह ने 207 गेंदों पर 16 चौके लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई।

यूनिस को डेनियल विटोरी ने जेसी राइडर के हाथों लपकवाया। मिस्बाह दुर्भाग्यवश अपने टेस्ट करियर के तीसरे शतक से मात्र एक रन से चूक गए। मिस्बाह को मार्टिन ने पगबाधा आउट किया।

अदनान अकमल 22, उमर गुल 19, तनवीर अहमद सात और अब्दुर रहमान ने पांच रन का योगदान दिया। वहाब रियाज सात रन पर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन और विटोरी ने चार-चार विकेट झटके जबकि टिम साउदी ने दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 17, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+