अभ्यास मैच में भी हारा आस्ट्रेलिया
दो ट्वेंटी-20 और सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला से पहले सोमवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश टीम को सात विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर प्रधानमंत्री एकादश टीम ने 43 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। हरफनमौला डेनियल क्रिश्चियन ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली जबकि टिम पेन ने 50 रन बनाए।
वर्षा से बाधित इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 35 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज इयान बेल के नाबाद 124 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बेल ने 102 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया जबकि जोनाथन ट्रॉट ने 55 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। स्टीव डेविस ने 24 और केविन पीटरसन ने 13 रनों की पारी खेली। प्रधानमंत्री एकादश की ओर से जेवियर डोर्थी ने दो विकेट झटके जबकि एक विकेट ब्रेट ली के खाते में गया।
इससे पहले, टॉस जीतकर प्रधानमंत्री एकादश ने क्रिश्चियन के 53 और पेन के 50 रनों की बदौलत 254 रन बनाए। कैलम फग्र्युसन (39), उस्मान ख्वाजा (22), एलेक्स केथ (15) और जेवियर डोर्थी (14) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। ब्रेट ली ने नाबाद 26 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से माइकल यार्डी और अजमल शहजाद ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि क्रिस वोक्स ने दो विकेट और जेम्स ट्रेडवेल ने एक विकेट चटकाए।
हाल में सम्पन्न पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 3-1 से पटखनी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications