एशियन कप का आयोजन सफल : आयोजक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एशियाई फुटबॉल संघ के निदेशक तोकुआकी सुजुकी इस आयोजन से खुश हैं। उन्होंने कहा, "हम टीमों के प्रदर्शन के स्तर से बेहद संतुष्ट हैं। अधिकांश मैच बेहद रोमांचक रहे और टीमों ने सकारात्मक खेल दिखाया। दर्शकों को एशियाई फुटबॉल पसंद आई और स्टेडियम के अंदर का माहौल भी काफी अच्छा रहा।"
सुजुकी ने कहा, "कई बार हम और दर्शक चाहते हैं, लेकिन समान्य तौर पर कहा जाए तो हम स्टेडियम में दर्शकों के रुख से बेहद खुश हैं। मैच शुरू होने के समय पर भी काफी अच्छा नियंत्रण है। वास्तव में सभी मैचों का आयोजन बेहद अच्छा है। ''
सुजुकी ने कहा कि आयोजकों ने अपने लिए अब तक के सबसे बेहतरीन एशियन कप के आयोजन का लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य एशिया के स्तर पर न सिर्फ एक बेहतरीन प्रतियोगिता के आयोजन का है, बल्कि हमारी नजर फीफा वल्र्ड कप, यूईएफए चैम्पियंस लीग और यूरोप के स्तर पर है। हम इसे उसी स्तर पर लाना चाहते हैं जिस स्तर पर फीफा और यूईएफए हैं और हमारा मानना है कि हम उस स्तर को हासिल कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "एशियाई स्तर दुनिया के सर्वोच्च स्तरों में नहीं है। हमारा स्तर अभी मध्यम दर्जे का है, लेकिन जापान, दक्षिण कोरिया, सउदी अरब, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे देशों की टीमों के रहते हमारे पास पर्याप्त संभावनाएं हैं। हमें अपनी तकनीकी सुधारने की जरूरत है, और हम इसमें सुधार कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications