चयन न होने से टूटा श्रीसंत का दिल
टीम की घोषणा के तुरंत बाद श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा है, "मेरा दिल टूट गया है.. लेकिन यह विश्वास की कमी ही होती है, जिसके चलते लोग चुनौतियों से घबराते हैं। और मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास है। मैं उन लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करता हूं।"
टीम को जीत की शुभकामना देते हुए श्रीसंत ने लिखा, "मैं टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम विश्व कप जीतेंगे। निश्चित तौर पर टीम से बाहर रहना मुझे बहुत खलेगा। मैं टीम का हिस्सा होकर विश्व कप जीतना चाहता था। शायद अब अगले विश्व कप में ..।"
श्रीसंत इस समय दक्षिण अफ्रीकी दौर पर भारतीय टीम के साथ हैं। टेनिस एल्बो चोट की वजह से वह दूसरे एकदिवसीय मैच में नहीं खेल पाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, January 17, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications