Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन कप फुटबाल : भूटिया का खेलना तय नहीं

भारतीय टीम 26 वर्ष के बाद एशियन कप में हिस्सा ले रही है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत तीसरी बार दावेदारी पेश करेगा। इस लिहाज से भूटिया खुद के खेलने को लेकर आशान्वित हैं और वह खुद को सोमवार तक का वक्त देना चाहते हैं। भारत को अपना पहला मैच सोमवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है।

भूटिया ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मेरे पास अब भी दो-तीन दिन हैं। हम मैच से छह घंटे पहले भी टीम में बदलाव कर सकते हैं। आईलीग में चर्चिल ब्रदर्स के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर मोहम्मद रफी हमारे साथ हैं। मेरे नहीं खेलने की स्थिति में रफी सुनील चेतरी के साथ आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे।"

ग्रुप-सी में भारत को आस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण कोरिया और बहरीन से भिड़ना है। भारत ने 2008 में आयोजित आठ देशों के एएफसी चैलेंज कप को जीतकर एशियन कप में खेलने का अधिकार हासिल किया है।

भारत ने इससे पहले 1984 में एशियन कप में हिस्सा लिया था लेकिन वह ग्रुप स्तर में पहुंचने में नाकाम रहा था। उससे 20 वर्ष पहले 1964 में भारत ने चुन्नी गोस्वामी के नेतृत्व में उपविजेता होने का गौरव हासिल किया था।

भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिलनी मुश्किल लग रही है लेकिन उसे अपने स्वर्णिम इतिहास के बूते आस्ट्रेलिया को हराने का प्रयास करना होगा।

20वीं शताब्दी के मध्य में भारत ने 1956 में खेले गए दोनों अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में आस्ट्रेलिया को हराया था। उस समय समर बनर्जी भारत के कप्तान थे।

भारत ने आस्ट्रेलिया के अलावा कोरिया को भी हराया है। उसने 1962 के एशियाई खेलों के फाइनल में कोरिया को 2-1 से हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उस टीम के कप्तान गोस्वामी थे।

इंडो-एशियन न्जूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 7, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+