आईपीएल-4 : छाए रहे डेनियल, कैफ और कार्तिक की भी लगी बोली (लीड-1)
डेनियल को 900,000 डॉलर में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा और वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 750,000 डॉलर में खरीदा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को मुम्बई इंडियंस ने 700,000 डॉलर में खरीदा। कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने लक्ष्मीपति बालाजी के लिए 500,000 डॉलर की बोली लगाई।
कोच्चि टीम ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार को 475,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा जबकि स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक को सहारा वॉरियर्स पुणे ने 400, 000 डॉलर में खरीदा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के लिए 375,000 डॉलर की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट को राजस्थान रॉयल्स ने 300, 000 डॉलर में खरीदा वहीं पुणे वारियर्स टीम ने आस्ट्रेलिया की अंडर-19 ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान माइकल मार्श को 290,000 डॉलर खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ लिया।
कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को रॉयल चैलेंजर्स ने 260,000 डॉलर में खरीदा है। मिथुन की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को 240,000 डॉलर खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ लिया है।
पुणे वारियर्स टीम ने दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी वायने पार्नेल को 160,000 डॉलर में खरीदा।
भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 130,000 डॉलर में खरीदा वहीं फाफ डू प्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 120,000 डॉलर में खरीदा।
तेज गेंदबाज क्लिंट मैके को मुम्बई इंडियंस ने 110,000 डॉलर में खरीदा जबकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज जिरोम टेलर को पुणे ने 100,000 डॉलर में अपना बनाया।
तेज गेंदबाज पंकज सिह को राजस्थान रॉयल्स ने 95,000 डॉलर में खरीदा वहीं कोच्चि ने आस्ट्रेलिया के लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलने वाले स्टीवन ओ'कीफ को 20,000 डॉलर में खरीदा।
ओ' कीफ की आधार कीमत भी यही थी। बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने आस्ट्रेलिया के ल्यूक पोमरबैक को 50,000 डॉलर में खरीदा है।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के वेणुगोपाल राव के लिए 700,000 डॉलर की बोली लगाई। बीते सत्र में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलने वाले राव की आधार कीमत 100,000 थी। राव में दिल्ली के अलावा कोच्चि टीम ने रुचि दिखाई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 200,000 डॉलर खर्च करते हुए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश को अपने साथ जोड़ लिया है। स्टायरिश की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी।
चेन्नई टीम ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास को 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। हिल्फेनहास की यही आधार कीमत थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत को 250,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ लिया है। बीते सत्र में नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले उनादकत की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी।
डेक्कन चार्जर्स ने तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी को 290,000 डॉलर में खरीद लिया है। 50,000 डॉलर आधार कीमत वाले गोनी बीते सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने हरफनमौला खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा को 150,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ लिया है।
2007 में आयोजित विश्व कप में भारत की जीत में अहम किरदार निभाने वाले जोगिंदर बीते सत्र में भी चेन्नई के लिए खेले थे लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बार उन्होंने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी।
दिल्ली की टीम ने आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को 80,000 डॉलर पर खरीद लिया है। मैक्डोनाल्ड की आधार कीमत 50,000 डॉलर है।
कोच्चि टीम ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला जॉन हेस्टिंग्स को उनकी आधार कीमत 20,000 डॉलर में खरीदा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा को 100,000 डॉलर में खरीदा है। कुलसेकरा पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications