For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नहीं हुआ सानिया-शोएब का निकाह

By Jaya Nigam
हैदराबाद। 15 तारीख के बजाय सानिया ने अचानक 9 को ही शोएब से निकाह करने की ठानी थी। निकाह में शामिल होने के लिए शोएब के घर वाले कल ही प्लेन से हैदराबाद पहुंच गए थे। लेकिन कल भी ये निकाह नहीं हो सका।

वैसे कल ही ये आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जब शोएब को अब तक उनका पासपोर्ट वापस नहीं मिला तो वह कैसे सानिया से निकाह कर सकते हैं। कानून के मुताबिक विदेशी नागरिकों के निकाह के लिए जरूरी है कि उनका पासपोर्ट उनके पास हो।

पढ़ें - आज ही होगा सानिया-शोएब का निकाह!

शोएब मलिक के पास पासपोर्ट न होने की वजह से शुक्रवार को भी सानिया-शोएब का निकाह ना हो सका। उल्लेखनीय है कि आयशा ने शोएब के खिलाफ रविवार शाम धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने शोएब का पासपोर्ट जब्त कर लिया था जो अभी तक उन्हे नहीं मिला है।

इसे देखते हुए काजी ने निकाह संपन्न करवाने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद दोनों परिवारों के पास शादी को स्थगित करने के सिवा कोई चारा नहीं बचा। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने शोएब के पासपोर्ट हासिल करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पासपोर्ट अदालत में जमा है जिसे कुछ औपचारिकताओं के बाद ही हासिल किया जा सकता है।

पढ़ें - शोएब-सानिया की शादी 15 को, हैदराबाद में

इससे पहले यह निकाह शुक्रवार शाम को होना निर्धारित था। निकाह सानिया के जुबली हिल्स स्थित आवास पर संपन्न होना था। इस दौरान सानिया के माता-पिता, शोएब की मां और दोनों के नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहने वाले थे। वक्फ बोर्ड की एक इकाई 'कजात" के एक सूत्र ने बताया कि निकाहनामा में इस बात का स्पष्ट तौर पर उल्लेख होगा कि यह शोएब मलिक की दूसरी शादी होगी। शुक्रवार दिन में काजी अजमतुल्लाह ने कहा कि सानिया और शोएब का निकाह मगरिब की नमाज (शाम की नमाज) के बाद होगा। निकाह कराने वाले काजी निकाहनामे में सभी विवरण दर्ज करेंगे।

इससे पहले सच से भाग रहे शोएब बुधवार को मान गए कि हैदराबाद की युवती आयशा से उनका निकाह हुआ था। उन्होंने तलाक देकर आयशा से अपने रिश्तों की सच्चाई स्वीकार की थी। तलाक के एवज में आयशा के परिवार वाले शोएब के खिलाफ दर्ज कराए मामले वापस लेने पर राजी हो गए। पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में सानिया के घर शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और फिर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+