नई दिल्ली, 29 जुलाई: खराब परफार्मेंस के कारण भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 15 स्थान नीचे फिसल कर 50 वें पायदान पर पहुंच गईं।
वहीं युवा टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन लेक्सिंगटन में पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीतने के बाद एटीपी की एकल वरीयता सूची में 221 स्थानों की छलांग लगाकर 345 वें स्थान पर पहुंच गए।
देवबर्मन वरीयता क्रम में प्रकाश अमृतराज और रोहन बोपन्ना के बाद तीसरे भारतीय हैं। अमृतराज इस समय विश्व वरीयता क्रम में 221 वें और बोपन्ना 329 वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक युगल वरीयता क्रम में महेश भूपति 10 वें और लिएंडर पेस 15 वें स्थान पर हैं।