आईपीएल में नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं गेल
गेल वर्तमान में ट्वेंटी-20 बिग बैश टूर्नामेंट में पश्चिम आस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) की ओर से खेल रहे हैं।
गेल आईपीएल के पिछले संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेल चुके हैं।
बेंगलुरू में पिछले सप्ताह आईपीएल-4 की दो दिवसीय नीलामी प्रक्रिया में गेल की किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने गेल के हवाले से लिखा, "मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि उन सभी फ्रेंचाइजी टीमों को मेरे बारे में पता था कि मैं क्या करने में सक्षम हूं लेकिन मैं अपने आप को साबित नहीं कर सका।"
गेल ने कहा, "मैं आईपीएल में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। इसको लेकर मैं काफी निराश हूं। मैं यहां पश्चिम आस्ट्रेलिया के लिए ट्वेंटी-20 बिग बैश टूर्नामेंट खेल रहा हूं और मैं यहां शानदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा।"
गेल के अलावा महान बल्लेबाज ब्रायन लारा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या सहित कई बड़े खिलाड़ियों की नीलामी में बोली नहीं लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications