सिडनी टेस्ट: इंग्लैंड का एशेज पर 3-1 से कब्जा
सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज श्रृंखला 2010-11 में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आस्ट्रेलिया को 24 वर्षो बाद उसी की जमीन पर हराकर एशेज श्रृंखला पर 3-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच के अंतिम दिन आस्ट्रेलियाई टीम को पारी और 83 रनों से करारी शिकस्त दी।
आस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी 281 रनों पर सिमटने के साथ ही इंग्लैंड के जश्न का दौर शुरू हो गया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आस्ट्रेलिया को एक ही श्रृंखला में तीन बार पारी की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।
आस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट 267 रनों से जीतकर श्रृंखला में वापसी का जज्बा दिखाया था लेकिन वह अपने इस जज्बे को कायम नहीं रख सका। इंग्लैंड टीम ने सडनी में भी अपना परचम लहराते हुए आस्ट्रेलियाई टीम को करारी शिकस्त दे दी।
सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 61 रन देकर तीन जबकि ट्रेमलेट ने 79 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम पहले ही 2-1 से आगे चल रही थी। उसने एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए दूसरे और चौथे टेस्ट मैच में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी जबकि आस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट भारी अंतर से जीता था। ब्रिस्बेन टेस्ट बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications