सोंगा को शनिवार को पुरुषों के एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में यूक्रेन के खिलाड़ी एलेक्सजेंडर डोलगोपोलोव ने 3-6, 6-3, 3-6, 6-1, 6-1 से हरा दिया।
सोंगा वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय कर चुके थे। सोंगा ने उसी वर्ष करियर का पहला एटीपी मास्टर्स टेनिस का खिताब जीता था। इसके अलावा वह पिछले वर्ष विम्बल्डन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।