डकार रैली : सेंज और डेसप्रेस शीर्ष पर
स्पेन के कार्लोस सेंज ने कार वर्ग के ओवरऑल कटेगरी में अपनी बढ़त बनाए रखा है। पिछले वर्ष के चैम्पियन सेंज फॉक्सवैगन टीम के अतैया से तीन मिनट 34 सेकेंड आगे हैं।
मोटरसाइकिल वर्ग के मौजूदा चैम्पियन फ्रांस के सेरिल डेसप्रेस ने कोमा पर इस वर्ग में 14 सेकेंड की बढ़त बना रखी है। डेसप्रेस ने 2005 और 2007 में यह खिताब जीता था।
विश्व की सबसे कठिन रैली माने जाने वाली डकार रैली बीते शनिवार को केंद्रीय ब्यूनस आयर्स में शुरू हुई। रैली की शुरुआत के अवसर पर हजारों प्रशंसकों ने चालकों की हौसलाअफजाई की थी।
डकार रैली का इस वर्ष का संस्करण मुख्य रूप से अर्जेटीना और चिली में आयोजित हो रहा है। सुरक्षा कारणों से इसे फिलहाल अफ्रीका महाद्वीप से दूर कर दिया है।
इस रैली के अंतर्गत चालक कुल 9500 किलोमीटर की नियमित दूरी और 5000 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करते हैं। यह रैली अर्जेंटीना की राजधानी में 15 जनवरी को समाप्त होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications