एएसबी क्लासिक : शारापोवा हारीं, विकमायेर सेमीफाइनल में (लीड-1)
तीन बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं शारापोवा को हंगरी की खिलाड़ी ग्रेटा अर्न ने 6-2, 7-5 से पराजित किया। दूसरी ओर, विकमायेर ने रोमानिया के खिलाड़ी सिमोना हालेप को आसानी से 6-0, 6-2 से मात दी।
प्री-क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की रेनाता वोराकोवा पर मिली 6-3, 7-5 की जीत के दौरान कई बेजां गलतियां करने वाली शारापोवा को 91 मिनट में हार का मुंह देखना पड़ा।
अब शारापोवा को आस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों पर नए सिरे से नजर रखी होगी। अर्न के लिए यह मैच किसी सपने के सच होने जैसा है।
31 वर्षीय अर्न ने शारापोवा को हराने के बाद कहा, "मैं कांप रही थी। अंतिम गेम के समाप्त होने तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं शारापोवा जैसी दिग्गज को हरा चुकी हूं। यह मेरे लिए खेल का उत्कर्ष है। मेरा सपना पूरा हुआ।"
बेल्जियम की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यानिना विकमायेर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विकमायेर ने रोमानिया के खिलाड़ी सिमोना हालेप को आसानी से 6-0, 6-2 से मात दी।
प्री-क्वार्टर फाइनल में विकमायेर को जर्मनी की साबिनी लीसिक्सी को हराने के लिए तीन सेट तक मेहनत करनी पड़ी थी।
चीन की पेंग शुआई ने ब्रिटेन की युवा खिलाड़ी हीथर वॉटसन को सीधे सेटों में पराजित किया। पेंग ने यह मैच 6-4, 7-5 से जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications