Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप तक टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहते अफरीदी

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'जंग' के मुताबिक अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को यह जानकारी दे दी है। अफरीदी ने चयनकर्ताओं से गुजारिश की है कि वे आगामी टेस्ट श्रृंखलाओं के लिए उनके नाम पर विचार न करें।

अफरीदी ने कहा, "इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी व्यस्त है। ऐसे में मैं सिर्फ एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मैंने इस संबंध में चयनकताओं को जानकारी दे दी है।"

अफरीदी मानते हैं कि आने वाले दो साल पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए काफी अहम होंगे। इस दौरान ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय विश्व कप खेले जाने हैं।

बकौल अफरीदी, "हमारे लिए आने वाले दो साल काफी अहम हैं। इस दौरान मैं अपनी टीम को ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय विश्व कप जीतते देखना चाहता हूं। हम जानते हैं कि हम में दोनोंे खिताब जीतने की क्षमता है और हम इसी को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+