Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

..तो फिर कोच की भूमिका में नजर आएंगे ली

ली का कहना है कि उनके पास दूसरा विकल्प खिलाड़ियों को कोचिंग देने का कहा है।

इंग्लैंड के साथ बुधवार को खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए ली की आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है।

मौजूदा सत्र में ली घरेलू एकदिवसीय मुकाबलों में 15 विकेट झटककर गेंदबाजों की फेहरिस्त में शीर्ष पर रहे थे।

ली का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि वह विश्व कप के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने में कामयाब होंगे।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने ली के हवाले से लिखा, "मैं विश्व कप में खेलना चाहता हूं और अपनी टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करना चाहता हूं। अगर मैं इसके लिए चुना जाता हूं तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी और मैं किसी अन्य विकल्प पर काम नहीं करूंगा।"

भारतीय उपमहाद्वीप में अगले महीने आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए ली को आस्ट्रेलिया की 30 सम्भावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके ली चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 10, 2011, 20:25 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+