Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

15 चुनिंदा निशानेबाजों को प्रशिक्षित करेगा सहारा इंडिया

सहारा की इस पहल को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उन 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है, जिन्हें सहारा द्वारा प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इन खिलाड़ियों की सूची में हालांकि बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमुख निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का नाम शामिल नहीं है।

इस संबंध में एनआरएई का कहना है कि दो कारणों से बिंद्रा का चयन नहीं किया गया। पहला, उनके पास अपार अनुभव है और दूसरा उन्हें दूसरी कई कंपनियों से मदद मिल रही है।

सहारा इंडिया ने निशानेबाजी के अलावा मुक्केबाजी, तीरंदाजी और कुश्ती से जुड़े कुल 56 खिलाड़ियों को मदद करने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था।

निशानेबाजी संघ ने तो इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया है, अब आने वाले वक्त में मुक्केबाजी, तीरंजादी और कुश्ती संघों द्वारा इस संबंध में चयन किया जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+