रणजी : राजस्थान पहली बार फाइनल में पहुंचा
राजस्थान ने अपनी पहली पारी में सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (139), कप्तान ऋषिकेष कानितकर (100) और अशोक मेनारिया (106) के शानदार शतकों की बदौलत सात विकेट पर 552 रन (घोषित) बनाए।
जवाब में तमिलनाडु की टीम एस. बद्रीनाथ (नाबाद 175) की जुझारू पारी के बावजूद अपनी पहली पारी में 385 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह उसे फॉलोआन खेलना पड़ा। फॉलोआन खेलते हुए उसने बिना कोई विकेट खोकर दो रन बनाए। मैच बेनतीजा समाप्त हो गया लेकिन पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के कारण राजस्थान को फाइनल में खेलने का अधिकार मिल गया।
तमिलनाडु को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर करने में विवेक यादव (87/4), सुमित माथुर (84/2) और पंकज सिंह (112/2) की अच्छी गेंदबाजी का योगदान रहा। तीसरे दिन की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाने वाली तमिलनाडु की टीम ने 195 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए।
इससे पहले, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज स्वप्निल सिंह (20/5) और भार्गव भट्ट (30/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बड़ौदा ने वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। बड़ौदा ने यह मैच दो दिनों में जीत लिया था। बड़ौदा की टीम आठ वर्ष बाद फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। फाइनल मुकाबला 11 जनवरी से वड़ोदरा में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications