शोएब के लिए टेनिस छोडेंगी सानिया
बर्मिघम। भारतीय टेनिस स्टार और अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा का कहना है कि वो अपना पूरा ध्यान अपनी शादीशुदा जिंदगी पर देना चाहती हैं और इसके लिए दो साल के अंदर टेनिस से संन्यास ले लेंगी।
सानिया ने पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान स्वीकार किया है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं क्योंकि अब उनके लिए वैवाहिक जीवन ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पढ़ें फीफा से जुड़ी खबरें
अखबार ने सानिया के हवाले के लिखा है, "शादी के तुरंत बाद पति से दूर रहना आसान नहीं। मैं दो साल के अंदर टेनिस को अलविदा कह दूंगी क्योंकि अब मेरे लिए शादीशुदा जिंदगी पहली प्राथमिकता है। टेनिस के कारण मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को प्रभावित नहीं होने देना चाहती।"
सानिया यहां एगॉन क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने अपने पहले दौर के मुकाबले में सोमवार को ताइवान की युंग जान को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
'हैदराबादी दामाद' ने रूलाया 'सानिया मिर्जा' को!
शोएब के साथ मार्च में शादी रचाने वाली सानिया ने शादी के तुरंत बाद कहा था कि कलाई की चोट से उबरने के बाद वह टेनिस खेलना जारी रखेंगी और इसमें उनके पति को कोई आपत्ति नहीं है।
सानिया ने कहा कि वह भारत के लिए खेलती रहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह फिट हो चुकी हूं और एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए खेलना चाहती हूं। यह मेरा सपना है।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications