Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बॉक्सिंग डे' टेस्ट हारने से 12 घंटे पहले क्लार्क व ह्यूज ने पी थी शराब

समचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक, 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच के तीसरे दिन की रात इन दोनों बल्लेबाजों ने खाना खाने और शराब पीने से पहले अपने फैन्स के साथ फोटो खिंचवाए जिसमें बार्मी आर्मी के सदस्य भी शामिल थे।

अगले सुबह आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के हाथों पारी और 57 रनों से हार गई और अपने घर में 24 वर्ष बाद एशेज कलश को बचाने में असफल रही।

पत्र ने इंग्लैंड में जन्में मलबर्न में रहने वाले एमिली गुडईयर के हवाले से लिखा है, "मैं भी उसी समय उस रेस्तरां बार में गया था। मैंने कुछ देर उनसे बातें की। क्लार्क और ह्यूज ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं कि हम बाहर हैं। हम मैच हार गए हैं।"

क्लार्क और ह्यूज ने यह स्वीकार किया है कि वे इस रेस्तरां बार में गए थे लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है कि उन्होंने लम्बे समय तक पार्टी मनाई थी।

क्लार्क ने कहा, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि मैं और ह्यूज रेस्तरां बार में गए थे। हमने वहां डिनर किया। हमने थोड़ी शराब जरूर पी लेकिन हम वहां देर रात तक नहीं रहे।"

ह्यूज ने कहा, " मैंने टीम होटल जाने से पहले थोड़ी बियर पी थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 18, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+