महिला क्रिकेट : इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को हराया
आस्ट्रेलिया द्वारा जीत के लिए रखे गए 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की ओर से लॉरा मार्श ने सर्वाधिक 45 रन बनाए जबकि कार्लोटे एड्वर्ड्स ने 36 रन बनाए। लीडिया ग्रीनवे ने 23 रनों का योगदान दिया तथा सूजी रोव और जेनी गन ने 10-10 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से सराह कोएटे ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि निश्चके और रेने फेरेल के खाते में एक-एक विकेट गया।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से मेग लेनिंग ने 34 रन बनाए जबकि कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने 29 रनों की पारी खेली तथा लीह पुल्टन ने 25 और शैले निश्चिके ने 22 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से ईशा गुहा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डेनियल हजेल और हॉली कोल्विन के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications