एक और 'आशिक़' गिरफ़्तार
टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से निकाह का ख़्वाब देखने वाला एक व्यक्ति अभी जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा ही था कि उनका एक और 'आशिक़' उनके घर प्यार का इज़हार करने जा पहुँचा और हिरासत में पहुँच गया. अजय सिंह यादव नाम के इस व्यक्ति ने बताया कि वह सानिया मिर्ज़ा से पिछले पाँच साल से प्यार करता है और उनसे शादी करना चाहता है.
इससे पहले बुधवार को मोहम्मद अशरफ़ को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था क्योंकि उन्होंने सानिया से निकाह नहीं होने की सूरत में आत्महत्या कर लेने की धमकी दे डाली थी. सानिया की शुक्रवार को पारिवारिक मित्र सोहराब मिर्ज़ा से सगाई हो रही है. हैदराबाद के बंजारा हिल्स पर सानिया का घर है और वहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस के अनुसार अजय सिंह उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है. वह गुरुवार सुबह सानिया के घर पहुँचा और कहा कि वह सानिया से मिलना चाहता है.
कुल दो 'आशिक़' हिरासत में
पुलिस की कई चेतावनियों के बाद जब वह नहीं गया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. अजय सिंह ने कहा, "मैं उनसे पाँच साल से प्यार करता हूँ और शादी करना चाहता हूँ." उनके पास मिले पहचान पत्र से पता चला है कि वह नोएडा के द्रोणाचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है. इससे पहले बुधवार को मोहम्मद अशरफ़ अपने एक दोस्त के साथ मंगलवार शाम को हैदराबाद के बंजारा हिल्स पर स्थित सानिया के घर पहुँचा था.
इसके बाद अशरफ़ ने सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा से पूछा था, "आप सानिया की सगाई किसी और शख़्स से कैसे कर सकते हैं जबकि वो मेरे लिए पैदा हुई है?" इमरान मिर्ज़ा ने पुलिस से कहा, "सानिया से निकाह नहीं होने की सूरत में वह आत्म हत्या की धमकी दे रहा था." सानिया के घर पहुँचे दोनों व्यक्तियों को बिना अनुमति के घर में घुसने और परेशान करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
