अपने कार्यक्रम में बदलाव करे एटीपी : अगासी
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अगासी ने कहा कि राफेल नडाल और एंडी रॉडिक शंघाई मास्टर्स के दौरान इस संबंध में अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं, जिस पर एटीपी को ध्यान देना चाहिए।
अगासी ने कहा, "अतिव्यस्त कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना टेनिस के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में एटीपी को आगे आकर देखना चाहिए कि खिलाड़ियों के हितों की कैसा रक्षा हो। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों और इस खेल का भी फायदा होगा।"
हाल के दिनों में प्रमुख टेनिस खिलाड़ियों के चोटिल होने से एटीपी काफी चिंतित है। रोजर फेडरर ने जहां थकान के कारण शंघाई मास्टर्स से दूर रहने का फैसला किया वहीं ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे कलाई की चोट के कारण यहां नहीं खेल सके।
रॉडिक घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट गए जबकि इस साल का अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो भी बुधवार को अपनी कलाई चोटिल करा बैठे।
अगासी मानते हैं कि यह सब व्यस्त कार्यक्रम का नजीता है। बकौल अगासी, "खिलाड़ी दबाव में बिखर रहे हैं। उनका शरीर जवाब दे रहा है। मेरी समझ से टेनिस में ऑफ-सीजन की शुरुआत होनी चाहिए, जो खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों को भी पसंद आएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications