Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोर्ट एलिजाबेथ एकदिवसीय : दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे (लीड-1)

हाशिम अमला 68 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 64 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि अब्राहम डिविलियर्स दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

कप्तान ग्रीम स्मिथ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। स्मिथ को आशीष नेहरा ने हरभजन सिंह के हाथों कैच करवाया। स्मिथ ने अमला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

मोर्न वान वेक 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया। अमला और वेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। वेक का विकेट 106 के योग पर गिरा।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए दो जबकि भारत ने एक परिवर्तन किए हैं। भारत की ओर से मुरली विजय की जगह पार्थिव पटेल को शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोलिन इन्ग्राम की जगह मोर्न वान वेक और वायने पार्नेल की जगह रॉबिन पीटरसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 21, 2011, 21:00 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+