Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन एकदिवसीय : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए रखे गए 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवरों में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवरों में 124 रन बनाए। मिस्बाह उल हक ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली जबकि यूनिस खान ने 24 रनों का योगदान दिया।

कप्तान शाहिद अफरीदी ने 15 रन बनाए। इसके अलावा कामरान अकमल (8), अब्दुल रज्जाक (6), सोहेल तनवीर (6) और असद सफीक (4) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। मोहम्मद हाफीज, उमर अकमल और अब्दुर रहमान बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे जबकि शोएब अख्तर एक रन पर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड की ओर से साउदी ने पांच, जबकि हामिश बेनेट ने तीन विकेट और जेकब ओरम ने दो विकेट झटके। साउदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

न्यूजीलैंड की ओर से राइडर ने 34 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। राइडर ने मार्टिन गुपटिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। गुपटिल (40) और रॉस टेलर (23) नाबाद लौटे। गुपटिल ने 41 गेंदों पर तीन चौके लगाए जबकि टेलर ने 29 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 41 रनों की साझेदारी की।

पाकिस्तान की ओर से सोहेल तनवीर ने न्यूजीलैंड का एकमात्र विकेट झटका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 22, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+