इतिहास रचने उतरेगी धौनी की सेना
विश्व कप से पहले खेली जा रही इस श्रृंखला का पहला मैच हारने के बाद भारत ने शेष दोनों मैच जीते हैं। केपटाऊन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यू वांडर्स मैदान पर भारत को एक रन की रोमांचक जीत मिली थी जबकि न्यू लैंड्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से पराजित किया। इस प्रकार पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल की है।
भारत ने हाल में संपन्न तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को किंग्समीड मैदान पर 87 रनों से हराया था और इसके बाद खेले गए अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच को वह ड्रॉ कराने में सफल रहा था। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका में भारत ने पहली बार टेस्ट श्रृंखला ड्रा कराने में सफलता हासिल की थी। जबकि डरबन के मोसेस माहिदा स्टेडियम में खेले गए एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबानों को 21 रनों से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभा रहे मुरली विजय हालांकि अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे हैं। ऐसे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतारा जा सकता है।
पटेल ने हाल में लगभग छह वर्षो बाद न्यूजीलैंड के साथ खेली गई घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी की थी। पटेल ने बेंगलुरू और चेन्नई में खेले गए एकदिवसीय मैचों में क्रमश: 53 और 56 रनों की पारी खेली थी।
मध्यक्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर सुरेश रैना, विराट कोहली और युवराज सिंह के कंधों पर होगी वहीं श्रृंखला में अभी तक कुछ खास नहीं कर सके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। श्रृंखला के दूसरे मैच में 53 रनों की पारी खेलने वाले युवराज सिंह ने तीसरे एकदिवसीय में भी अच्छे हाथ दिखाए थे लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
तेज गेंदबाजी का दारोमदार जहीर खान, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल के कंधों पर होगी वहीं स्पिन की जिम्मेदार हरभजन सिंह सम्भालेंगे। पोर्ट एलिजाबेथ की पिच को देखते हुए नेहरा के स्थान पर भारतीय टीम में पीयूष चावला को मौका मिल सकता है। चावला को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में भी चुना गया है।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ, अब्राहम डिविलियर्स और जेपी ड्यूमिनी के कंधों पर बल्लेबाजी का दारोमदार रहेगा वहीं मध्यक्रम में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हाशिम अमला टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। अमला हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं लेकिन टीम को उनसे उम्मीद होगी कि वह लम्बे शॉट्स लगाने की बजाए मैदान पर जमे रहे और बल्लेबाजी को मजबूती दें। वहीं तेज गेंदबाजी का आक्रमण डेल स्टेन, मोर्न मोर्कल और लोनवाबो त्सोत्सोबे सम्भालेंगे। अफ्रीकी टीम में एल्बी मोर्कल के स्थान पर इमरान माहिर को मौका मिल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications