सानिया पहुंची फ़ाइनल में
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अमरीका के लेक्सिंगटन में चल रही आईटीएफ़ प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँच गई हैं.
रविवार को भारतीय समयनुसार देर रात फ़ाइनल मैच खेला जाना है. सेमी फ़ाइनल मैच में सानिया ने चीन की युआन मेंग को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया.
पचास हज़ार डॉलर ईनामी प्रतियोगिता वाले इस मैच के फ़ाइनल में सानिया का मुक़ाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त फ़ांस की जूली कोयन से होगा.
कोयन ने अपने सेमी फ़ाइनल मैच में ताइपे के काइ-चेन चांग को 6-2,6-4 से मात दी है.
सेमी फ़ाइनल में सानिया ने मेंग को कड़े मुक़ाबले में हराया है. इससे पहले सानिया दो बार मेंग से मुक़ाबला कर चुकी हैं और दोनों ही मुक़ाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है.
सेमी फ़ाइनल में सानिया ने पहला सेट आसानी से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में मेंग ने सानिया को मात दी. हालांकि फिर तीसरे सेट में सानिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेंग को हरा दिया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
